petrol

    Loading

    नयी दिल्ली. आज देशवासियों के लिए फिर एक रहत की खबर है। आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार दूसरे दिन भी पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमतों (Rate) में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है। उनके इस कदम से इससे देश के आम लोगों को थोड़ी राहत तो आज जरूर महसूस होगी। अगर देखें तो आज भी डीजल और पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। गौरतलब है कि बीते मंगलवार को डीजल की कीमत में 35 से 38 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई थी। 

    बता दें कि कि अमेरिका और UK जैसे देशों में सर्दी (Severe winter storm) का प्रकोप फिलहाल अभी कुछ ढलान पर है। इसी सप्ताह आए तेज विंटर स्टोर्म(Severe winter storm) की वजह से टैक्सास में कच्चे तेल का प्रोडक्शन जो कुछ हद तक प्रभावित हुआ था, वह भी अब धीरे धीरे सामान्य हो चला है। जिसके चलते आज पेट्रोल-डीजल दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। 

    City

     Petrol (Rs/litre)

     Diesel (Rs/litre)

     Delhi

     90.93

     81.32

     Mumbai

     97.34

     88.44

     Kolkata

     91.12

     84.20

     Chennai

     92.90

     86.31

     Bengaluru

     93.98

     86.21

     Hyderabad

     94.54

     88.69

     Bhopal

     98.96

     89.60

     Patna

     93.25

     86.57

     Jaipur

     97.47

     89.82

     Gurugram

     88.88

     81.90

    रोजाना सुबह छह बजे बदलती है कीमत:

    गौरतलब है कि रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा जाता है। प्रतिदिन सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

     इन्हीं जरुरी मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम यह तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में जरुरी टैक्स और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद यह पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। 

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रोज़ का मूल्य आप SMS द्वारा भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और BPCL के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज अपनी जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, HPCL के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर आज का भाव पता कर सकते हैं।