22 new cases of Kovid-19 in Assam, total number of infected is 210

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (सर्बानंद सोनोवाल) राज्य की माजुली सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं मंत्री हेमंता बिस्वा सर्मा (Hemanta Biswa Sarma) जलुकबारी सीट से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। दोनों नेता इन्ही सीट से विधायक हैं। शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) ने यह घोषणा की। 

    ज्ञात हो कि, उम्मीदवारों के नाम का चयन करने के लिए गुरुवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah), राजनाथ सिंह (Rajnath Singh), शहनवाज हुसैन (Shahanawaz Hussain), नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) समेत समिति के सभी नेता शामिल हुए थे। 

    11 विधायकों का कटा टिकट

    भाजपा महासचिव ने कहा, “पार्टी ने पहले दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए 70 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। इस लिस्ट में 11 विधायकों का टिकट कटा गया है।” उन्होंने कहा, “विधानसभा की 126 सीटों मे से हम 92 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। इसी के साथ हमने असोम गण परिषद (Asom Gan Parishad) को 26 सीटें और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (United Peoples Party Libral) (यूपीपीएल) को 8 सीटें दे रहे हैं।”

    भाजपा मुख्यालय में आयोजित इस प्रेस वार्ता में असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, हेमंत बिस्वा सर्मा सहित प्रदेश अध्यक्ष  रंजित दास और असम गण परिषद (एजीपी) के प्रदेश अध्यक्ष अतुल बोरा प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

    किस सीट पर कौन होगा उम्मीदवार देखें सूची 

    पहला चरण:

    1. धेकिआजुली- अशोक सिंघल
    2. बरसोला- गणेश कुमार लिंबू
    3. रंगापारा- कृष्ण कमल तांती
    4. सेतिया पदमा हाजारिका
    5. विश्वनाथ- प्रमोद बोरठाकुर
    6. बेहाली- रंजीत दत्ता
    7. गोहपुर- उत्पल बोरा
    8. ढिंग- संजीब कुमार बोरा
    9. बतद्रोबा- श्रीमती अंगोरलता डेका
    10. रुपोहिहाट- नाजीर हुसैन
    11. समागुरी- अनिल सैकिया
    12. सरुपथार- विश्वाजीत फुकन
    13. गोलाघाट- श्रीमती अंजता नेयोग
    14. खुमताई- मृणाल सैकिया
    15. जोरहाट- हितेंद्र नाथ गोस्वामी
    16. टिटावोर- हेमंत कालिता
    17. मरियानी- रमानी तांती
    18. नाजिरा- मयूर बुरागोहाई
    19. महामारा- जुगेन मोहन
    20. सोनारी- धरमेश्वर कोबर
    21. थावरा- कुशाल दबरी
    22. शिवसागर- श्रीमती सुरभि राजकोनवर
    23. बिहपुरिया- डॉ. अमियो भुयान
    24. लखीमपुर- मानब डेका
    25. धकुवाखाना (अजजा)- नब कुमार डोले
    26. धेमाजी (अजजा)- रानोज पेगु
    27. जोनाई (अजजा)- भुबन पेगु
    28. मोरान- चक्राधर गोगोई
    29. डिब्रूगढ़- प्रशांत फुकन
    30. लाहोवाल- बिनोद हजारिका
    31. दुलियाजान- तिरोश गोवाला
    32. तिंगखोंग- बिमल बोराह
    33. नाहरकटिया- तरंग गोगोई
    34. तिनसुकिया- संजय किशन
    35. डिगबोई- सुरेन फुकन
    36. माग्रेरेटा- भास्कर शर्मा
    37. सदिया- बोलिन चेतिया

    दूसरा चरण:

    1. राताबरी – बिजय मालाकर
    2. पाथारकान्दि – कृष्णुनेंदू पौल
    3. करीमगंज उत्तर – मानस दास
    4. बदरपुर – बिस्वारूप भट्टाचार्जी
    5. काटलिछेरा – सुब्रोतो नाथ
    6. सिलचर – दीपायन चक्राबर्ती
    7. सोनाई – अमिनुल हक लश्कर
    8. ढोलाई – परिमल शुक्लाबैद्य
    9. उदारबंद – मिहिर कांती शोम
    10. लखीपुर – कौशिक राय
    11. बरखौला – अमलेंदू दास
    12. कटिगोरा – गौतम राय
    13. हाफलांग – नंदिता गारलोसा
    14. बोकाजन – नोमल मोमिन
    15. हावड़ाघाट – दोरसिंग रोग्हंग
    16. दीफू – बिद्या सिंह एंगलैंग
    17. बथाईलांगसो – रूप सिंग तेरान
    18. कमलपुर – दिगन्त कलिता  
    19. नलबाड़ी – जयंता मल्ला बरुआ
    20. पनेरी – बिश्वाजीत दैमारी
    21. कलाईगांव – मधुराम डेका
    22. मंगलदोई – गुरूज्योति दास
    23. माजबात – जीतू किशन
    24. जगिरोड – पीयूष हजारिका
    25. मरिगांव – रमाकांत देवरी
    26. लाहरीघाट – केदिरू जजमान जिन्नाह
    27. नौगांव – रूपक शर्मा
    28. बरहामपुर – जीतू गोस्वामी
    29. लामडिंग – सिबू मिश्रा