नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने बुधवार को पुथंडु, बोहाग बिहू, महा बिशुबा और विशु के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। मोदी ने सिलसिलेवार ट्वीट कर देश के विभिन्न राज्यों में आज से आरंभ हो रहे पारम्परिक नव वर्ष की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
दुनिया भर के तमिलों को पुतंडु की शुभकामनाएं देते हुए मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘तमिल संस्कृति की महानता चमकती रहे। इस पावन अवसर पर मैं सभी के उत्तम स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि की कामना करता हूं।”
Best wishes on the special occasion of Puthandu. pic.twitter.com/naA4BP4guy
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2021
असम के लोगों को बोहाग बिहू की बधाई देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘इस अवसर पर मैं सभी के उत्तम स्वास्थ्य और खुशी के लिए प्रार्थना करता हूं। मैं कामना करता हूं कि असम समृद्धि की नयी ऊंचाइयों को छूए।” ओडिया नव वर्ष महा बिशुबा पना संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री ने आने वाले वर्ष में सभी के स्वास्थ्य और समृद्धि के साथ ही उनकी आकांक्षाओं की पूर्ति की कामना की।
Bohag Bihu greetings to everyone. pic.twitter.com/IUNmIXsee1
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2021
केरल में मनाये जाने वाले विशु के अवसर पर उन्होंने देश भर में फैले मलयाली भाषी लोगों को बधाई दी और उनके स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।
Happy Vishu to everyone. pic.twitter.com/aXrIBw1SY3
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2021
ज्ञात हो कि देश के विभिन्न राज्यों में इन त्योहारों से पारम्परिक नव वर्ष का शुभारंभ होता है और ये देश की संस्कृति और समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करते हैं। (एजेंसी)