Dhoni
BCCI/IPL Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। नेताओं, अभिनेताओं से लेकर दिग्गज हस्तियां भी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। कोरोना के चलते देश में स्वास्थ व्यवस्था का जो हाल है वो किसी से छुपा नहीं है। इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल धोनी के माता-पिता कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

    बता दें कि एमएस धोनी के माता-पिता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें झारखंड की राजधानी रांची के पल्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वैसे धोनी फिलहाल आईपीएल खेल रहे हैं। धोनी के पिता पान सिंह और माता देविका देवी के आज कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आयी है। 

    ज्ञात हो कि एमएस धोनी फिलहाल मुंबई में हैं। आज उनकी टीम चेन्नई का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होने वाला है। देश में कोरोना का तांडव लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। 

    वहीं भारत में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1,56,16,130 पहुंच गई है। जिसमें से 1 लाख 82 हजार से अधिक लोगों की जान गई है। देश में मौजदा समय में कोरोना के 21 लाख 57 हजार 538 नए केस हैं। कोरोना का सबसे अधिक कहर महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान सहित कुछ राज्यों में जारी है।