मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामले लगातार घट रहे हैं। साथ ही लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 10,697 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 360 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14,910 लोग कोरोना से ठीक हो गए। इस इस बात की जानकारी शनिवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 10,697 नए कोरोना के मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 58,98,550 हो गई है। वहीं 360 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,08,333 हो गई। हालांकि राहत की बात यह है कि राज्य में आज 14,910 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद महाराष्ट्र में ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 56,31,767 हो गई है। फिलहाल राज्य में 1,55,474 एक्टिव मामले हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 95.48% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को राज्य में 11,766 मामले मिले थे और 406 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा 8,104 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे थे।
COVID19 | Maharashtra reports 10,697 new cases, 360 deaths and 14,910 discharges today; Recovery rate in the State is 95.48% pic.twitter.com/XVtKUAe9s5
— ANI (@ANI) June 12, 2021
मुंबई और नागपुर में सुधरे हालात, बढ़ा रिकवरी रेट
मुंबई की बात करे तो यहां पिछले 24 घंटे में 733 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 18 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं 732 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौट चुके हैं। यहां रिकवरी रेट 95% दर्ज किया गया।
बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 29,174 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,15,879 और मृतकों की कुल संख्या 15,164 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 6,82,678 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 15,798 एक्टिव केस है और इन सभी का इलाज चल रहा है।
उधर नागपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 75 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सिर्फ 06 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा जिले में आज 245 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में अब तक कुल 4,76,343 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। वहीं 9,001 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई हैं। फिलहाल जिले में 2,062 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में आज 09,386 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई।