dictonary

    Loading

    नयी दिल्ली. वैसे तो हर एक भाषा की तरह  ही अंग्रेजी या इंग्लिश (English) भी अपने आप में काफी समृद्ध भाषा (English Language) मानी जाती है। इसमें कई ऐसे शब्द हैं, जिन्हें शयद आपको बोलने में पसीने छूट सकते हैं। लेकिन फिर भी अपनी ज्ञान (Knowledge) बढ़ाने और वोकैबुलरी (Vocabulary) को मजबूत करने के लिए आपको अंग्रेजी भाषा की कुछ बेसिक चीजें तो निश्चित रूप से जरूर पता होनी चाहिए। इससे एक तो आप अपने ज्ञान (Knowledge) का भंडार भी बढ़ा सकते हैं। लेकिन अब हम आपको बताते हैं दुनिया के सबसे लंबे अंग्रेजी शब्द के बारे में (The Longest Word In English Language)।

    विश्व का सबसे बड़ा शब्द :

    गौरतलब है कि अगर आपको अलग-अलग भाषाएं (Language) पढ़ने-लिखने का बहुत शौक है तो यह लेख जरुर आपके लिए काम का साबित होने वाला है। यूँ तो अभी तक आपने 32 और 45 अक्षरों वाले लंबे अंग्रेजी शब्द तो जरूर से पढ़े होंगे लेकिन अब अगर हम आपको बताएं कि अंग्रेजी भाषा में इससे भी लंबा एक शब्द है तो शायद आप हमारा यकीन न करें। (TheLongest Word In English)? जी हाँ जनाब! यह शब्द 100-200 अक्षरों से नहीं, बल्कि पुरे 1 लाख 89 हजार 819 अक्षरों से मिलकर बना है। जी हाँ आपने सहीं सुना बस इतने ही शाद हैं।

    पढ़ने में लग सकते हैं 3 घंटे से ज्यादा :

    बता दें कि इस बेहद खास और अजीब शब्द को पढ़ने में आपको लगभग साढ़े 3 घंटे का समय लग सकता है। गौर फरमायें कि, यह शब्द इंसान के शरीर में पाए जाने वाले टिटिन (Titin) के प्रोटीन का केमिकल नाम है। हमारे शरीर में वैसे तो 20 लाख से भी ज्यादा प्रोटीन होते हैं, जो अमीनो एसिड (Amino Acid) से ही बने होते हैं। वहीं इंसान के शरीर में अब तक का ज्ञात सबसे लंबा प्रोटीन टिटिन (Titin Protein) ही है। विदित हो कि ‘टिटिन’ में अकेले 26 हजार से भी ज्यादा अमीनो एसिड होते हैं।

    पढ़ना है बहुत  जरूरी :

    अब आप इस शब्द को पढ़ें या न पढ़ें या आप पर ही छोड़ देते हैं। लेकिन हमारा आपसे यही कहना है कि अपने ज्ञान कोष (Knowledge) को बढ़ाने के लिए आपको अलग-अलग तरह की खूब किताबें पढ़नी चाहिए। इससे आपके दिमाग की एक्सरसाइज (Brain Exercise) भी होती है और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है।