Corona
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona Updates) का प्रकोप अब धीमा पड़ गया है। कोविड (COVID-19) के मामले रोजाना कम हो रहे हैं। इसी कड़ी में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 8  हजार 100 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। ये मामले दो मार्च के बाद सबसे कम मामले हैं। इससे पहले 2 मार्च को 7 हजार 863 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

    ज्ञात हो कि सोमवार को महाराष्ट्र में कोविड की चपेट में आने से 200 लोगों की जान चली गई है। साथ ही 14 हजार 732 लोग ठीक हुए हैं। सूबे में 59,17,121 लोग अब तक कोरोना के शिकंजे में आ चुके हैं। इनमें से 56,54,003 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं।

    राहत की बात यह भी है कि धारावी में दो फरवरी के बाद से पहली बार पिछले 24 घंटे में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। यहां अब तक 6 हजार 489 लोग इलाज के बाद ठीक हुए हैं। 

    वहीं राज्य में कोविड के चलते 1, 12, 696 लोगों की मौत हुई है। साथ ही डेढ़ लाख के करीब मरीजों का अस्पताल में इलाज जारी है। मुंबई की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 530 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 19 लोगों की जान गई है। जबकि 725 लोग ठीक हुए हैं।