corona
PTI Photo: File

    Loading

    नई दिल्ली: देश में कोरोना (Coronavirus Outbreaks) का प्रकोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में लगातार 10वें दिन कोविड के एक लाख से कम नए मामले दर्ज किये गए हैं। साथ ही मौत के आंकड़े में भी कमी आई है। बताना चाहते हैं कि पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना के 67 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किये गए हैं। जबकि 2300 से अधिक लोगों की जान गई है। 

    वहीं केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने आज बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना 67,028 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 2330 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से हुई है। अच्छी खबर यह है कि 1 लाख 3 हजार 570 लोग अस्पताल में इलाज कराकर ठीक हुए हैं। इससे पहले मंगलवार को 62,224 नए कोरोना के केस दर्ज हुए थे। 

    ज्ञात हो कि भारत में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,97,00,313 पहुंच गई है। साथ ही कुल मौतों की संख्या 3,81,903 हो गई है। जबकि  1,03,570 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,84,91,670 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 8,26,740 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34,63,961 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 26,55,19,251 पहुंच गया है।