corona
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: भारत में कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। इन सब के बीच तीसरे लहर (COVID-19 Third Wave) की भी खबरें सामने आ रही है। महाराष्ट्र में कोविड का तांडव शुरू से ही जारी रहा है। इसी बीच राज्य में कोरोना के नए वेरियंट की खबर सामने आई है। जिसे डेल्टा प्लस का नाम दिया जा रहा है। इसे लेकर एक्सपर्ट्स ने चेतावनी भी दी है। 

    ज्ञात हो कि महाराष्ट्र में कोरोना का यह नया रूप डेल्टा वेरियंट (B.1.617.2) में म्यूटेशन के बाद ही दिखाई पड़े हैं। जानकारी के अनुसार नए वेरियंट के सैंपल राज्य के तीन इलाकों पालघर, रत्नागिरी, नवी मुंबई से पाए गए हैं। एहतियातन इसे वेरियंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में रखा गया है। राज्य में कोविड के मामले कम जरूर हो रहे हैं लेकिन पश्चिमी महाराष्ट्र में केस बढ़ते जा रहे हैं।  ऐसे में चिंता बढ़ गई है।  कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग, सतारा सहित कई जिलों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं।  

    वहीं अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि किस तरह इसके रूप में बदलाव हो रहा है। हालांकि राहत की बात यह भी है कि नए रूप को वेरियंट ऑफ कंसर्न में शामिल नहीं किया गया है। जिसका मतलब यह है कि तत्काल चिंता की कोई बात नहीं है। 

    उल्लेखनीय है कि हिंदुस्तान टाइम्स ने एक एक्सपर्ट के हवाले से रिपोर्ट में कहा कि देश में कोरोना की अगर तीसरी वेव आती है तो डेल्टा प्लस वेरियंट ही इसके लिए जिम्मेदार रहेगा। कहा यह भी जा रहा है कि इस नए रूप से सक्रिय मामलों की संख्या 8 से 10 लाख तक पहुंच सकती है।