petrol
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: लगातार महंगे होते पेट्रोल-डीज़ल (Petrol-Diesel) की कीमतों (Prices) में आज एक बार फिर से इज़ाफ़ा हुआ है। पेट्रोल के मौजूदा रेट में 26 पैसे और डीजल की कीमत में 7 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ अब दिल्ली में गुरुवार को पेट्रोल 97.76 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया, वहीं डीजल भी बढ़ कर 88.30 रुपये प्रति लीटर हो गया है। बता दें क्रूड का रेट 75 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है। जिसके चलते ईंधन के दामों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। 

    लगातार बढ़े पेट्रोल-डीज़ल के दाम वैसे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि लगातार हो रही है। एक बार फिर से पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़े हैं। बता दें कि बीते 4 मई से अब तक रुक-रुक कर 30 दिनों में ही डीजल का दाम 7.52 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। वहीं, पेट्रोल 7.44 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। कई राज्यों में पेट्रोल का खुदरा दाम 100 रुपये प्रति लीटर के पार हो गया है। मुंबई और बेंगलुरु में पेट्रोल पहले ही 100 रुपये प्रति लीटर पार कर चुका है।

    आज तेल का भाव–

     दिल्ली- पेट्रोल- 97.76  डीजल- 88.30

    – कोलकाता- पेट्रोल- 97.63 डीजल- 91.15

    – मुंबई- पेट्रोल- 103.89   डीजल- 95.79

    – चेन्नई- पेट्रोल- 98.88 डीजल- 92.89

    जानिए अब आपके शहर में कितना है,पेट्रोल-डीजल का रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।

    महंगा हो रहा है तेल

    तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले 15 दिन के भावों के औसत के आधार पर रोजाना घरेलू बाजार में दाम तय करतीं हैं। अगर देखा जाए तो चार मई के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम में बार-बार वृद्धि हुई है। इस दौरान पेट्रोल और डीजल के दाम काफी बढ़े हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ना भी फ्यूल के दाम बढ़ने की एक वजह है।