tokyo-olympic
File Pic

    Loading

    नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) का आगाज शुक्रवार से हो गया है। भारत (India) की तरफ से ओपनिंग सेरेमनी में सिर्फ 18 प्लेयर्स ही उपस्थित थे। वैसे टोक्यो ओलंपिक गेम्स साल 2020 में होने वाले थे। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा और अब यह इस वर्ष हो रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में सभी देशों की कोशिश पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 बनने की होगी। आप अंकतालिका को रीयल-टाइम अपडेट मेडल टैली पर जाकर देख सकेंगे। 

    ज्ञात हो कि टोक्यों ओलंपिक में भारत के खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद हर भारतीय को है। यहां अगले 17 दिनों तक विभिन्न खेलों के 339 इवेंट्स होने वाले हैं। रीयल-टाइम अपडेट मेडल टैली के माध्यम से आप जान सकेंगे कि गोल्ड- सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल को लेकर कौन सा देश किस नंबर पर है।

    वहीं भारत के लिए मेडल का खाता खुल गया है। मीराबाई चानू ने देश को सिल्वर मेडल दिला दिया है। टोक्यों ओलंपिक में भारत का खाता खुलने से उम्मीदें और बढ़ गई हैं। मीराबाई चानू भारत की तरफ से वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। 

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मीराबाई चानू के शानदार प्रदर्शन से भारत उत्साहित है। वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। उनकी सफलता हर भारतीय को प्रेरित करती है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी बधाई दी है।