coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 6,843 नए मामले सामने आए, जबकि और 123 मरीजों की मौत हो गई। इस बात की जानकारी राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) ने दी। नए मामले सामने आने के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,64,922 हो गए हैं, जबकि अब तक कुल 1,31,552 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में 5,212 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं और इन सभी को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल राज्य में   94,985 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

    गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में कोरोना के 6,269 नए मामले सामने आए थे और 224 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई थी।

    उधर मुंबई में पिछले 24 घंटे में 362 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 10 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। वहीं 539 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे हैं। यहां रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 31,601 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। मुंबई में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,34,119 और मृतकों की कुल संख्या 15,776 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 7,10,348 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 5,610 मरीजों का इलाज चल रहा है।

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे के दौरान 2,02,536 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4,68,46,984 नमूनों की जांच की जा चुकी है।