mumbai rains
File Photo: ANI

    Loading

    मुंबई: भारी बारिश (Rain) के बाद आई बाढ़ से प्रभावित महाराष्ट्र (Maharashtra) पर एक बार फिर से खतरा मंडरा रहा है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में शुक्रवार से तेज़ बारिश का अनुमान है। खबर है कि, रत्नागिरी (Ratnagiri) और सिंधुदुर्ग (Sindhudurg) सहित कोंकण क्षेत्र (Konkan Region) के कई हिस्सों में और पुणे, कोल्हापुर, सतारा जिलों सहित पश्चिमी महाराष्ट्र के क्षेत्रों में शुक्रवार और शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। 

    भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को एक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें बारिश से प्रभावित रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर और पुणे, कोल्हापुर और सतारा के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

     

    वहीं मुंबई और आसपास के इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है, शुक्रवार और शनिवार को मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई के लिए 24 घंटे के पूर्वानुमान के अनुसार, शहर और इसके उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

    आईएमडी के दोपहर के बुलेटिन में कहा गया है कि, अगले तीन दिनों के दौरान मध्य महाराष्ट्र और गोवा के घाट क्षेत्रों में तेज़ बारिश की संभावना है और इस क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।