Sahil Khan Booked : Case registered against actor Sahil Khan, three others for allegedly instigating Manoj Patil to attempt suicide says Mumbai Police
File

    Loading

    मुंबई: बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल (Body Builder Manoj Patil) के आत्महत्या करने का प्रयास करने के मामले में मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने अभिनेता साहिल खान (Actor Sahil Khan) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने साहिल के खिलाफ मनोज पाटिल को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मनोज पाटिल ने बुधवार को आत्महत्या करने का प्रयास किया जिसके बाद उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में मनोज के परिवार ने साहिल खान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।

    ANI के अनुसार, पुलिस ने बताया है कि, मनोज पाटिल को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता साहिल खान और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पाटिल का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

    हालांकि साहिल खान उनपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। साहिल ने गुरुवार को अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि, वो केवल स्टेरॉयड रैकेट का शिकार हुए व्यक्ति की मदद कर रहे थे और मुंबई पुलिस जल्द सच्चाई सामने लाएगी। उन्होंने कहा था कि, इस मामले में राज फौजदार नाम के एक शख्स ने सोशल मीडिया पर संपर्क कर उन्हें बताया था कि, मनोज पाटिल ने उन्हें कथित तौर पर एक्सपायर स्टेरॉयड बेचा और उससे लाख रुपए भी लिए। 

    साहिल खान ने कहा था कि, राज की मदद के लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला था और उन्होंने पाटिल को प्रताड़ित नहीं किया है।