Petrol-Diesel Price
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली  आज यानी शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल (Petrol-Duesel Rate) के नए रेट जारी हो गए हैं। आज तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 19वें दिन डीजल के दाम में फिर बढ़ोतरी की है। आज स्देखा जाए तो डीजल (Diesel) के दामों में 20 से 21 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, पेट्रोल के दाम यथावत रहे स्थिर रहे। इस प्रकार दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये/लीटर पर औैर डीजल 88.82 रुपये/लीटर पर बिक रहा है। गौरतलब है कि बीते 5 सितंबर को रेट में बदलाव हुए थे, तब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ता हुआ था। 

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    101.19

    88.82

    मुंबई

    107.26

    96.41

    कोलकाता

    101.62

    91.92

    चेन्नई

    98.96

    93.46

     

     रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    ऐसे जानें कि कितना है, अब आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।