किरेन रिजीजू (Photo Credits-Twitter)
किरेन रिजीजू (Photo Credits-Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू (Union Minister Kiren Rijiju) बहुत हरफनमौला शख्स हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं हैं। कई मौकों पर यह बात साबित भी हुई है। वे अपनी फिटनेस को लेकर भी खासा चर्चा में रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर वे गाना गाने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे गाना गाते दिख रहे हैं। 

    ज्ञात हो कि केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू एक वायरल हो रहे वीडियो में किशोर कुमार के गाए मशहूर गाने ‘तेरे जैसा यार कहां, कहां ऐसा याराना, याद करेगी दुनिया, तेरा-मेरा अफसाना’ को गा रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को खुद भी अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। 

    देखें वायरल वीडियो-

    गौर हो कि वीडियो में केंद्रीय मंत्री पेशेवर सिंगर की तरह सुरीले अंदाज में गाना गा रहे हैं। जानकारी के अनुसार रिजिजू ने अरूणाचल प्रदेश सिविल सर्विस के युवा अधिकारियों को राजधानी दिल्ली स्थित अपने आवास पर आमंत्रित किया था। इन सभी अफसरों ने मसूरी स्थित प्रतिष्ठित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में हाल ही में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। रिजिजू ने इसी दौरान गाना गाया जिससे सभी झूम उठे।