countering-india-will-be-a-big-challenge-for-england-spinners-Mahela Jayawardene

    Loading

    -विनय कुमार 

    भारत की मेज़बानी में UAE और Oman में होने वाले ‘ICC T20 WORLD CUP TOURNAMENT, 2021’ के क्वालीफाइंग स्टेज के लिए श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) को ‘श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड’ (Sri Lanka Cricket Board) ने श्रीलंका की प्रमुख क्रिकेट टीम के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है। श्रीलंका की टीम सुपर-12 में कैसे पहुंचे, इस काम की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। गौरतलब है कि ‘श्रीलंका क्रिकेट’ (SLC) ने यह फैसला महेला जयवर्धने के ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians MI) के साथ बेहतरीन  ट्रैक रिकॉर्ड और IPL के बाद उनकी तरफ से मिले इनपुट के मद्देनजर लिया है।

    T20 World Cup के क्वालीफाइंग अभियान के Group-A में श्रीलंका (Sri Lanka),  आयरलैंड (Ireland), नामीबिया (Namibia) और नीदरलैंड (Netherlands) से भिड़ेगा। गौरतलब है कि ICC T20 WORLD CUP TOURNAMENT, 2021 अगले महीने की 17 तारीख, यानी 17 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। महेला जयवर्धने T20 World Cup में सीनियर नेशनल टीम के साथ अपनी जिम्मेदारियों के बाद U-19 टीम के लिए भी  सलाहकार के और पर काम करेंगे। ताज़ा खबरों के मुताबिक, जयवर्दनेजमें अंडर-19 World Cup के लिए टीम को तैयार करने में भी भूमिका निभाएंगे।

    गौरतलब है कि शुक्रवार, 24 सितंबर को ICC से बताया कि श्रीलंका की नेशनल टीम के साथ उनका कार्यकाल 16-23 अक्टूबर के बीच 7 दिनों का होगा। जबकि श्रीलंका की U-19 टीम के साथ वो 5 महीने की सेवा के लिए जुड़ेंगे। IPL की समाप्ति के बाद वे श्रीलंका की नेशनल  टीम से जुड़ेंगे। फिलहाल वे IPL 2021 में वे ‘मुंबई इंडियंस’ (Mumbai Indians Coach Mahela Jayawardene) के मुख्य कोच के तौर पर टीम से जुड़े हुए हैं।

    जयवर्धने का हो रहा स्वागत

    महेला जयवर्धने की नियुक्ति को लेकर ‘श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड’ के सीईओ एशले डी सिल्वा (Ashley D’Silva CEO Sri Lanka Cricket Board) ने कहा, “हम महेला जयवर्धने को उनके नए रोल में स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। क्योंकि, श्रीलंका की नेशनल टीम और अंडर-19 टीम के साथ उनकी मौजूदगी टीम के खिलाड़ियों को काफी मदद करेगी।अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दिनों से महेला की महारथ का सम्मान किया जाता है। एक खिलाड़ी के तौर पर हों, टीम के कप्तान के रूप में और अब विभिन्न टीम के लिए एक कोच के तौर पर।”

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 149 टेस्ट, 448 वनडे और 55 T20I में हिस्सा लिया और अपना जलवा दिखाया। गौरतलब है कि जयवर्धने ने अपने टेस्ट करियर में कुल 11814 रन बनाए हैं, जिसमें 34 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं। इस विराट स्कोर के साथ वे टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका के इतिहास के दूसरे सबसे बड़े स्कोरर हैं।