byculla-jail
File Pic

    Loading

    मुंबई. एक बड़ी खबर के अनुसार मुंबई (Mumbai)  के भायखला  (Byculla jail) जेल में पिछले 10 दिनों में 6 बच्चों सहित 39 कैदी कोरोना ​​पॉजिटिव मिले हैं। फिलहाल सभी कोरोना ​​पॉजिटिव लोगों को फिलहाल आइसोलेशन सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है। गौरतलब है कि भायखला जेल में 120 कैदियों और जेल कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण किया गया था। वहीं एक गर्भवती महिला कैदी को एहतियात के तौर पर फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं ऐसा BMC ने बताया है।

    गौरतलब है कि मुंबई के के ठाणे (Thane) जिले में कोविड-19 (Corona) के 298 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,58,041 हो गई है। वहीं पड़ोस के पालघर जिले में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 1,35,717 हो गई है और मृतक संख्या 3,274 हो गई है।

    देखा जाए तो महाराष्ट्र (Maharashtra) में शुक्रवार को कोरोना के ग्राफ में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 3,276 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 56 रोगियों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर  65,41,119  और मृतकों की संख्या 1,38,834 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,723 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक हुए हैं। जिसके बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। राज्य में अब तक कुल 63,60,735 लोग इस बीमारी से उबरे हैं। राज्य में आज रिकवरी रेट 97।24 और डेथ रेट 2।12 प्रतिशत दर्ज किया गया है।