UP Assembly Election 2022 : Priyanka Gandhi's film twist in Uttar Pradesh election campaign, said- 'Mere Paas Bahan Hai'
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली/लखनऊ. जहाँ एक तरफ उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव (Vidhasabha Elections) से पहले सभी बड़े छोटे राजनीतिक दल रणनीति बनाने में जुट चुके हैं। इसी बीच प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा एलान किया है। जी हाँ प्रियंका गांधी ने आज अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया है कि पार्टी आगामी चुनाव में 40% महिलाओं को टिकट देगी।

    इस बारे में आज प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि, “यह निर्णय कांग्रेस ने ‘हाथरस की बेटी’ के लिए लिया है। आज हमारी पार्टी ने यह निर्णय उन्नाव की बेटी के लिए और लखनऊ में दलित बस्ती में रहने वाली लड़कियों के लिए लिया है।” इसी के साथ कांग्रेस ने इसी के साथ ‘लड़की हूं…लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है। वहीं नेताओं की पत्नी और बेटी को टिकट देने के सवाल पर प्रियंका ने कहा कि जो अच्छे कैंडिडेट होंगे, उन्हें टिकट जरुर मिलेगा।

    इस बाबत प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, “मैं महिलाओं की समस्या को समझती हूं। उन्होंने आगे कहा कि देश को विकास की ओर ले जाना है, तो जाति और धर्म से बाहर निकलना होगा।” प्रियंका ने आगे कहा कि, अब महिलाओं को आगे आना होगा, उन्हें कांग्रेस जरुर टिकट देगी।

    CM उम्मीदवार के ऐलान पर संशय 

    आज इससे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष पी।एल पुनिया ने कहा कि, कांग्रेस बहुत कम ही मुख्यमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करती है और अभी तक इसकी घोषणा नहीं करने से पार्टी की संभावनाओं पर कोई भी बड़ा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि उसके पास BJP के खिलाफ प्रचार अभियान की कमान संभालने के लिए प्रियंका गांधी जैसी बड़ी शख्सियत हैं।”

    वहीं पी.एल पुनिया ने यह भी कहा कि, उत्तरप्रदेश में प्रियंका गांधी ही पार्टी का चेहरा है और हम सभी लोग उनके नेतृत्व में ही यह चुनाव लड़ेंगे। पुनिया ने साथ ही यह भी दावा किया कि उत्तर प्रदेश चुनावों में कांग्रेस और BJPके बीच सीधा मुकाबला है क्योंकि समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों पिछड़ गए हैं और वे अब इस चुनाव के मुकाबले में नहीं हैं।

    गौरतलब है कि कांग्रेस ने इस बार किसी भी दल से कोई भी गठबंधन नहीं करने का फैसला किया है। वहीं पार्टी ने पिछले दिनों सभी सीटों से संभावित प्रत्याशियों के भी अलग से आवेदन मंगवाए हैं। यह भी कयास हैं कि जल्द ही कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जा सकती है।