petrol diesel
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. जहाँ एक तरफ भारत में ईंधन की कीमतों में (Fuel Prices) बढ़ोतरी का सिलसिला अब जैसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (Crude Oil) उच्चतम स्तर पर पहुंचने के चले पुरे देश भर में तेल के भाव पर महंगाई की मार जैसे बदस्तिर जारी है। 

    जी हाँ अब भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol-Diesel Rates) हर दिन जैसे एक नया रिकॉर्ड बना रही हैं। हालाँकि घरेलू तेल कंपनियों ने इस हफ्ते के पहले दो दिनों में पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की थी, लेकिन वहीं बीते बुधवार से फिर लगातार दूसरे दिन यानी आज गुरुवार,28 अक्टूबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट में एक बार फिर 35-35 पैसे/लीटर का इजाफा हो चूका है।

    इस बाबत पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट को देखें तो, दिल्ली में पेट्रोल 108।29 रुपये/लीटर जबकि डीजल 97।02 रुपये/लीटर पहुंच गया है। वहीं, अगर महाराष्ट्र के मुंबई की बात की जाए तो यहाँ पेट्रोल 114.14 रुपये/लीटर और डीजल अब 105.12 रुपये/लीटर बिक रहा है। इस तरह ईंधन की कीमतों में महंगाई होने के साथ पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के रेट भी अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। तेल की इस कमरतोड़ महंगाई से आम लोगों की जेबों में जैसे बड़ा छेद हो गया है।

    देखें देश के प्रमुख शहरों में ऐसा रहा आज का भाव..

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये/लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    108.29

    97.02

    मुंबई

    114.14

    105.12

    कोलकाता

    108.78

    100.14

    चेन्नई

    105.13

    101.25

     

     रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    ऐसे जानें कि आज कितना है, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।