Aryan Khan to return to Mannate, Bombay High Court granted bail
File Photo

    Loading

    मुंबई: ड्रग्स केस (Drugs Case) में गिरफ्तार आर्यन खान (Aryan Khan) को बॉम्बे हाईकोर्ट (Bombay High Court) ने आखिरकार बेल दे दी है। आर्यन खान और सरकारी वकीलों के बीच लंबी चली, बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए आर्यन खान को बेल दे दी। कोर्ट ने आर्यन खान के अलावा उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी बेल दे दी है। 

    बता दें कि, क्रूज़ ड्रग्स केस में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) को एनसीबी ने अरेस्ट किया था। उनकी ज़मानत पहले मुंबई की निचली अदालत और बाद में सेशंस कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी थी। इसके बाद आर्यन खान ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। आर्यन फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। 

    पहले कोर्ट ने आर्यन खान के वकीलों की दलीले सुनी। इसके बाद आर्यन के दोस्त अरबाज़ के वकीलों ने भी अपना पक्ष रखा। इसके बाद कोर्ट में मुनमुन धमेचा के वकीलों ने भी लंबी बहस की। बॉम्बे हाईकोर्ट ने लंबी बहस के बाद आर्यन, अरबाज़ और मुनमुन धमेचा को ज़मानत देने का फैसला सुनाया। आर्यन खान की तरफ से कोर्ट में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने बहस की। 

    बता दें कि, आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज से हिरासत में लिया था। आर्यन के साथ उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को एनसीबी ने ड्रग्स के साथ हिरासत में लिया था बाद में इन्हे अरेस्ट कर लिया गया था। आर्यन पर ड्रग्स लेने के आरोप लगे हैं। एनसीबी हिरासत ख़त्म होने के बाद आर्यन को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। जिसके बाद से ही वे जेल में बंद हैं।