नई दिल्ली: पाकिस्तान (Pakistan) से सोशल मीडिया (Social Media) सामने आए एक वीडियो (Video) में एक शुतुरमुर्ग (Ostrich) को हाइवे पर तेज़ रफ़्तार (Speeding Cars) से दौड़ती कारों के बीच भागते हुए देखा जा सकता है। वीडियो पाकिस्तान के लाहौर (Lahore) में कैनाल रोड का बताया जा रहा है। वीडियो में इस ऑस्ट्रिच को कार और दोपहिया से तेज़ दौड़ते हुए देखा जा सकता है।
क्लिप को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए जाने के बाद, कई यूज़र्स वीडियो देख हैरानी जाता रहे हैं। कुछ इस घटना को पहली बार ‘कारों के साथ ऑस्ट्रिक की दौड़’ देखने के बात कर रहे हैं तो कई लोग रोड पर दौड़ती ऑस्ट्रिच को देख हैरान होने की बात कर रहे हैं।
Me running to catch the bus to work every morning!!! pic.twitter.com/RrFpzTfOkS
— 🇵🇰VeryOrdinaryDoctor🇮🇪 (@Sur_ZAC) October 25, 2021
एक स्थानीय समाचार रिपोर्ट के अनुसार, सड़क पर एक दूसरा शुतुरमुर्ग भी देखा गया था और दोनों का कुछ स्थानीय लोगों ने पीछा किया जो सुरक्षा के लिए उन्हें पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। एक कोई लोगों ने पकड़ लिया जिसकी बाद में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, ऑस्ट्रिच लाहौर के बाहरी इलाके से सिटी में किसी तरह पहुंच गए थे।