मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना के ग्राफ में उछाल दर्ज किया गया है। राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 678 नए मामले सामने आए हैं और 35 मरीजों की मौत हो गई है। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,35,658 और मृतकों की संख्या 1,40,997 हो गई है। इस बात की जानकारी मंगलवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 942 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 64,83,435 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7,555 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
Maharashtra reports 678 new #COVID19 cases, 942 recoveries and 35 deaths in the last 24 hours.
Total cases 66,35,658
Total recoveries 64,83,435
Death toll 1,40,997Active cases 7,555 pic.twitter.com/VrzcGjPtBG
— ANI (@ANI) November 30, 2021
राज्य में आज रिकवरी रेट 97.71 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं 83,421 होम क्वारंटाइन और 963 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।
गौरतलब है कि सोमवार को राज्य में कोरोना के 536 मामले सामने आए थे और 21 संक्रमितों की मौत हुई थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि 853 लोग इस खतरनाक बीमारी से ठीक होकर घर लौटे हैं।
मुंबई में मिले 187 नए मामले
मुंबई में पिछले 24 घंटे में 187 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके अलावा 192 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।
शहर में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7,62,881 हो गई हैं, जबकि 16,336 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 7,41,961 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल शहर में 2,052 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
मुंबई में आज 29,223 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। अब तक यहां 124,25,262 नमूनों की जांच की जा चुकी है।