लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) में कुछ लोगों ने बीच सड़क (Road) पर एक दारोगा की जम कर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी को एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे गए। घटना के दौरान पुलिसकर्मी अकेला था।
बताया जा रहा है कि, पुलिसकर्मी का वाहन से उनकी कार लड़ गयी थी जिसके बाद पुलिसकर्मी को पीट दिया गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल रहा है लेकिन इस वीडियो के साथ दरोगा को थप्पड़ मरने वाले शख्स का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह माफ़ी मानते दिखाई दे रहा है।
बेखौफ दबंगों ने दारोगा को जड़ा थप्पड़
कार से टक्कर के बाद हुआ था विवाद
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
द रीजेंट्स होटल के बाहर का मामला pic.twitter.com/iXZzulHafz
— Ayush Mishra 🇮🇳 (@MAyush2204) December 3, 2021
एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के बाद पीलीभीत कोतवाली में तैनात विनोद नाम के पुलिसकर्मी ने दावा किया कि वह अल्पसंख्यक आयोग के कार्यालय से चार पहिया वाहन से लौट रहे थे, जब वह निरालानगर पहुंचे तो एक बाइक सवार अचानक सामने आ गया और उसे बचाने के चक्कर में होटल के सामने गलत तरीके से खड़ी एक कार से टकरा गए। इसके बाद होटल में से पांच लोग बाहर आकर उनसे मारपीट करने लगे।
पहले दबंगई अब मानी गलती#Lucknow https://t.co/p2CVAqevuE pic.twitter.com/9MR3KESrdb
— Ayush Mishra 🇮🇳 (@MAyush2204) December 3, 2021
बताया जा रहा है कि, मामला सामने आने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर 4 लोग गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया। वीडियो में दरोगा की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहे शख्स की पहचान आशीष शुक्ला के तौर पर हुई है। वीडियो में शख्स पुलिसकर्मी पीटने के साथ यह भी कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘पुलिसगिरी दिखायेगा’।