Omicron Case In Sri Lanka : First case of corona variant Omicron reported in Sri Lanka
File

    Loading

    कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) में शुक्रवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ (Omicron) का पहला मामला दर्ज किया गया। यह जानकारी देश की स्वास्थ्य सेवा के उपमहानिदेशक हेमंथा हेराथ ने दी। उन्होंने कहा कि आज एक प्रयोगशाला से एक व्यक्ति के ‘ओमीक्रोन’ से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

    अधिकारी ने बताया कि एक अफ्रीकी राष्ट्र से आया यह व्यक्ति फिलहाल अपने परिवार के सदस्यों के साथ पृथक-वास में है। श्रीलंका सरकार ने 28 नवंबर को घोषणा की थी कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, जिम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो और इस्वातिनी से आने वालों को अनिवार्य पृथक-वास से गुजरना होगा। 

    भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बताया है कि, अब तक 30 देशों में ओमीक्रोन के 375 मामले अब तक दर्ज़ किए गए हैं। कोरोना बता दें कि, वायरस के बी.1.1.529 स्वरूप की पहचान इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका में की गई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने शुक्रवार को इस स्वरूप को ‘चिंता उत्पन्न करने वाले स्वरूप’ की श्रेणी में डाला। विश्व निकाय ने वायरस के इस स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है। इस वायरस की सबसे पहले जानकारी 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका में मिली थी।

    (एजेंसी इनपुट्स के साथ)