MURDER
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली/भोपाल. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के अलीराजपुर (Alirajpur) से आ रही एक दिल दहलाने वाली खबर के अनुसार यहाँ के एक गांव में एक कलयुगी और अंधविश्वासी पिता ने अपने पांच वर्षीय बेटे को परिवार के लिए कथित तौर पर अशुभ मानते हुए उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी।  इतना ही नहीं उसने अपने जिगर के टुकड़े को कुल्हाड़ी से सात टुकड़ों में काटकर जमीन में दफना दिया।  इस रौंगटे खड़े करने वाली घटना के बाद क्षेत्र में अब डर का माहौल है। 

    7 टुकड़ों में काट कर दफनाया 

    इस डरावने और हैरतंगेज घटना पर पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि, घटना बीते गुरूवार को जिला मुख्यालय से लगभग 22 किलोमीटर स्थित खरखड़ी गांव में हुई है।  दर्ज FIR के आधार पर उन्होंने जानकारी दी कि, खरखड़ी गांव के दिनेश डावर (28) ने अपने पांच वर्षीय बेटे राम पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उसे नृशंसता से सात टुकड़ों में काटकर घर के सामने जमीन में ही दफना दिया।  घटना का पता चलते ही गांव के सरपंच ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

    ये थी हत्या की वजह?

    इस बाबत जिला पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह ने कहा, “हमने आरोपी दिनेश डावर को गिरफ्तार कर लिया है।  उसने हमें बताया कि उसकी गुरु माता (अध्यात्मिक गुरु) ने उससे कहा था कि उसका बेटा राम, परिवार के लिए अशुभ है।  इसलिए ही उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं रहती है और उसका परिवार इसके चलते मुश्किलों का सामना कर रहा है। ’’ उन्होंने बताया कि आरोपी की कथित गुरु माता को गिरफ्तार करने का भी पुलिस सघनता से प्रयास कर रही है।  फिलहाल खबर लिखने तक, तफ्तीश जारी है।