Bhagwant Mann will meet Arvind Kejriwal in Tihar Jail today Bhagwant Mann will meet Kejriwal in Tihar Jail, Delhi CM's judicial custody ending today itself
अरविंद केजरीवाल- भगवंत मान (सौजन्य: सोशल मीडिया)

    Loading

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) (आप) (AAP) के मुख्यमंत्री पद (Chief Minister Candidate) के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब (Punjab) में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Elections 2022) में संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

    आप के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में मोहाली में घोषणा की। मान को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 18 जनवरी को आप का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। पार्टी के ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के नतीजे आने के बाद यह घोषणा की गई। हास्य कलाकार से नेता बने मान (48) संगरूर संसदीय क्षेत्र से दो बार सांसद रहे हैं।

    धुरी विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व वर्तमान में कांग्रेस विधायक दलवीर सिंह गोल्डी कर रहे हैं। धुरी संगरूर संसदीय क्षेत्र का हिस्सा है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी।