2,528 new cases, 149 more deaths reported in the country in the last 24 hours
File

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave of Corona) खत्म होने के कगार पर है। शहर में लगातार कोरोना के मामलों में गिरावट दर्ज की जा रही हैं। यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 5008 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 12 संक्रमितों की जान गई है। वहीं 12 हजार से अधिक लोग कोरोना से उबरे हैं। इस बात की जानकारी शुक्रवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने दी है।

    BMC के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,008 नए मामले और 12 लोगों की मौत के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,028,715 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,512 पर पहुंच गई है।

    वहीं, राहत की बात यह है कि शहर में पिछले 24 घंटे में 12,913 लोग इस खतरनाक वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,95,338 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 97 प्रतिशत दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 14,178 एक्टिव मरीज है और सभी का इलाज चल रहा है।

    BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 4,207 मरीज (84%) एसिम्टोमैटिक पाए गए हैं, जबकि 420 को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिसमें से 88 को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में शहर में 2,041 मरीज ऑक्सीजन पर है। वहीं कुल 4,571 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई के अस्पतालों में 37,801 बेड है, जिनमें से 33,230 बेड खाली है।

    मुंबई में आज 50,032 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है। यहां अब तक 148,81,330 नमूनों की जांच की जा चुकी है।