84 more cases of corona virus were reported in Pune
File Photo

    Loading

    मुंबई. राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, जो कि राहत की खबर है। तो दूसरी तरफ पुणे (Pune) में संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, जो कि चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा (Health Department) जारी बुलेटिन के मुताबिक मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,857 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 11 लोगों की मृत्यु हो गई है। वहीं पुणे में कोरोना के 7,984 नए संक्रमित मिले हैं और 14 लोगों की मौत हुई है।

    मुंबई में कोरोना हुआ कमजोर!

    मुंबई में कोरोना महामारी की तीसरी लहर (Third Wave of Corona Pandemic) का अंत हो रहा है। वहीं कोरोना के मामलों में भी गिरावट देखी जा रही है। BMC के मुताबिक, मुंबई में कोरोना के 1,857 नए मामले मिलने और 11 लोगों की मौत के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,036,690 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 16,546 पर पहुंच गई है। वहीं, अच्छी बात यह है कि 503 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 9,96,289 हो गई है। शहर में आज रिकवरी रेट 96% दर्ज किया गया है। फिलहाल शहर में 21,142 एक्टिव मरीज है।

    BMC के मुताबिक मुंबई में मिले नए मरीजों में से 1,560 मरीज (84%) एसिम्टोमैटिक हैं, जबकि 234 को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं 56 मरीजों को ऑक्सीजन की जरुरत पड़ी है। वर्तमान में शहर में 1,717 मरीज ऑक्सीजन पर है। जबकि 3,855 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल मुंबई के अस्पतालों में 37,742 बेड है, जिनमें से 33,887 (10.2%) बेड खाली है। शहर में आज 34,301 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई है।

    पुणे में बढ़ रही कोरोना से मरने वालों की संख्या

    पुणे (Pune) में कोरोना हालत सुधर नहीं रहे हैं। जिससे स्थानीय प्रशासन चिंता में है। जिले में पिछले 24 घंटे में 7,984 मिले हैं, जबकि 14 मरीजों की मौत हुई है। जिसमें से पुणे शहर में (3,377 मरीज और 7 मौतें) हुई है। जबकि पिंपरी चिंचवड़ में (2,947 मरीज, 2 मौतें), नगर परिषद अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में (387 मरीज, 1 मौत), कन्टेनमेंट क्षेत्र में (83 मरीज, 1 मौत) और ग्रामीण क्षेत्रों में 1,199 मरीज, 3 मौतें हुई है। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,51,088 और मृतकों की कुल संख्या 19,387 हो गई है।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जिले में पिछले 24 घंटे में 7,754 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में अब तक कुल 12,38,066 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल जिले में 2,529 मरीजों का इलाज चल रहा है। वर्तमान में कुल 91,113 कोरोना मरीज होम आइसोलेशन में है। जिले में आज 30,001 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई।