वर्धा: महाराष्ट्र में मंगलवार की सुबह रफ्तार का तांडव (Maharashtra Road Accident) देखने को मिला है। दरअसल एक पुल से कार के गिरने कि वजह से बीजेपी विधायक के बेटे सहित सात मेडिकल छात्रों की जान चली गई है। बताया जा रहा है है कि ये सभी छात्र दवेली से वर्धा जा रहे थे।
ज्ञात हो कि जिस कार में सातों छात्र सवार थे उसकी रफ्तार तेज थी। ड्राइवर के कंट्रोल खोने की वजह से यह हादसा सेलसुरा गांव के पास हुआ। मरने वाले छात्रों में आविष्कार रहंगदले, नीरज चौहान, नितेश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्यूष सिंह, शुभम जैसवाल और पवन शक्ति का समावेश है।
Maharashtra | 7 students including BJP MLA Vijay Rahangdale’s son Avishkar Rahangdale died after their car fell from a bridge near Selsura around 11.30 pm last night. They (deceased) were on their way to Wardha: Prashant Holkar, SP Wardha
— ANI (@ANI) January 25, 2022
वहीं इस सड़क हादसे में भारतीय जनता पार्टी के विधायक विजय रहंगदले के बेटे आविष्कार की भी मौत हुई है। मरने वाले छात्रों की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। घायलों को पहले वर्धा के जिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। लेकिन इन्हें बचाया नहीं जा सका है। कार 40 फिट गहरी खाई में गिरी थी। जिससे यह हादसा हुआ है।