rape
Representative Photo

    Loading

    नई दिल्ली/डूंगरपुर.  सुबह की एक हौलनाक खबर के अनुसार राजस्थान (Rajasthan) के डूंगरपुर (Dungarpur) में एक नाबालिग छात्रा का उसके ही स्कूल के दो लड़कों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (Kidnapping and rape) भी किया। लेकिन फिर लड़की की हालत बिगड़ने के बाद और बेहोशी की स्थिति में उसे  उसके घर के सामने छोड़कर उक्त छात्र भाग गए। फिलहाल पीड़िता का अस्पताल में इलाज हो रहा है। खबर लिखे जाने तक अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। 

    इस बाबत पुलिस ने बीते बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना बीते मंगलवार को बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में दर्ज की गई थी। घटना के अनुसार बीते सोमवार को हुई जब 9वीं कक्षा की नाबालिग को उसके ही स्कूल के दो लड़कों ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था। इसके बाद वे उसे जंगल में ले गए और फिर दोनों लड़कों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म भी किया। 

    इलाज के बाद होगा पीड़िता का बयान दर्ज

    इधर पुलिस ने बताया कि पीड़िता को फिलहाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस बीच उसके परिवार के सदस्यों का बयान दर्ज कर लिया है। उसका मेडिकल परीक्षण किया गया है। अब जैसे ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी, इस घटना की जगह की जांच और आगे की जांच की जाएगी। 

    आरोपियों की लोकेशन हुई ट्रेस

    वहीं पुलिस ने जांच में तेजी लाते हुए आरोपियों की लोकेशन का पता लगा लिया है, हालांकि आगे की जांच के बाद ही अब उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही आरोपी लड़कों की तलाश भी की जा रही है। अब तक आरोपियों के नाम और स्थानों की पहचान हो गई है, लेकिन उन्हें आगे की जांच के बाद ही अब गिरफ्तार किया जाएगा।