omicron-test-kit-price-omicron-test-kit-will-be-available-in-stores-and-other-details
File Photo

    Loading

    मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona) के नए मामलों में बढ़ोतरी होती जा रही है। राज्य में बीते 24 घंटे में 25,425 नए मामले सामने आए है और 42 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हुई है। वहीं, राज्य में 72 ओमिक्रॉन (Omicron) के नए मामले सामने आए है। इस बात की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य विभाग (Maharashtra Health Department) ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, राज्य में 25, 425 नए मामले और 42 मरीजों की मौत के चलते संक्रमितों का आंकड़ा 76,30,606 पर पहुंच गया है। वहीं मरने वालों की संख्या 1,42,358 हो गई है। इसके अलावा36,708 लोग कोरोना मुक्त होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 71 ,77,001 हो गई है। राज्य में फ़िलहाल 2,87,397 सक्रिय मरीज है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, महाराष्ट्र में 15,31,108 लोग अभी होम क्वारंटाइन में रह रहे हैं। वहीं अस्पतालों और क्वारंटीन सेंटरों में 3,259 मरीज भर्ती हैं। राज्य में लोगों के बढ़ते संख्या के बीच पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 94.32 प्रतिशत हो गया है। वहीं, मृत्यु दर 1.86% दर्ज किया गया है। 

    ओमिक्रॉन के 72  नए मामले 

    महाराष्ट्र में कोरोना का नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले बढ़ते जा रहे है  राज्य में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के 72 नए मामले मिले हैं। इनमें से 33 मरीज पुणे शहर में मिले हैं, जबकि, 19 मरीज औरंगाबाद से सामने आए है। मुंबई और उस्मानाबाद से 5 , ठाणे से 3 , यवतमाल और अहमदनगर से 2, जबकि नागपुर, पुणे ग्रामीण और लातूर से प्रत्येकी एक केस मिला है।

    राज्य में ओमिक्रॉन के नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2, 930  पर पहुंच गई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि राज्य में अब तक 1,592 लोग इस वायरस को मात दे चुके हैं।

    मुंबई में कोरोना के 1,384 नए मामले, 12 की मौत

    राजधानी मुंबई में गुरुवार को कोविड-19 के 1,384 नए मामले सामने आए और 12 मरीजों की मौत हो गई है।  बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एक बुलेटिन में बताया कि नए  मामलों के सामने आने के बाद महाराष्ट्र में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 10,41,747 पहुंच गई, जबकि महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 16,581 हो गई।   अभी शहर में कोविड के 18,040 उपचाराधीन मरीज हैं।