केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में भाजपा (BJP), समाजवादी पार्टी (SP), बीएसपी (BSP), कांग्रेस (Congress) सहित तमाम दलों ने अपनी ताकत लगा दी है। यह चुनाव कई मायनों में खास है। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के नेतृत्व में कांग्रेस इस बार चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने अब तक 252 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। हालांकि कांग्रेस में उम्मीदवार घोषित होने के बाद भी नेताओं की तरफ से पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसे लेकर बीजेपी हमलावर हो गई है। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां टिकट वापसी का अभियान चल रहा है।

    केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूपी में कांग्रेस की एक नेता कहती हैं ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ और अपनी ही पार्टी की लड़कियों से, महिलाओं से भिड़ रही हैं। टिकट वापसी अभियान चल रहा है। कांग्रेस कार्यालय की खिड़की पर टिकट लेने वालों से ज्यादा भीड़ टिकट वापस करने वालों की है।

    उल्लेखनीय है कि यूपी में कांग्रेस उम्मीदवार घोषित होने के बावजूद कई उम्मीदवार पार्टी छोड़ चुके हैं। जिसके चलते उम्मीदवार चयन में प्रियंका गांधी को मुश्किलें उठाना पड़ रही हैं। एक नेता तो पार्टी छोड़ने के बाद वापस भी आए और कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन भी दाखिल किया।