KARTIKEY-SINGH
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ बिहार में अब नव निर्वाचित कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह (Kartikey Singh) का मामला तुल पकड़ता जा रहा है।  वहीं RJD कोटे से मंत्री बने कार्तिकेय सिंह के बारे में बोलते हुए नीतीश (Nitish Kumar) ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोपों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।  

    दरअसल, साल 2014 में  राजीव रंजन की किडनैपिंग हुई थी।  जिसके बाद कोर्ट ने इस मामले में स्वसंज्ञान लिया था।  इसके साथ ही राजीव रंजन की इस हाई प्रोफाइल किडनैपिंग मामले में एक आरोपी बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह भी हैं जिनके खिलाफ कोर्ट ने अब वारंट भी जारी किया हुआ है।  हालाँकि खुद कार्तिकेय सिंह ने अभी तक ना तो कोर्ट के सामने सरेंडर किया है ना ही अपनी जमानत के लिए अर्जी दी है।  उलटे 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करने के जारी हुए वारंट की तामिल करने कि जगह उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। 

    इधर मामले को तुल पकड़ता देख, खुद कार्तिकेय सिंह भी सामने आ गए हैं।  साथ ही उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, “हलफनामा सभी मंत्री, विधायक सब देते हैं, इसमें ऐसी कोई भी बड़ी बात नहीं है। ” हालाँकि बिहार सरकार में मंत्री RJD नेता कार्तिकेय सिंह को अदालत ने 12 अगस्त को एक आदेश में 1 सितंबर तक अंतरिम सुरक्षा प्रदान की थी। 

    उधर BJP सांसद सुशील मोदी ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि, बिहार के क़ानून मंत्री (कार्तिकेय सिंह) पर 2014 में अपहरण का मामला दर्ज़ है जिसको उन्होंने अपने हलफनामे में भी स्वीकार किया है उसी मामले में इनको 16 अगस्त को आत्मसमर्पण करना था लेकिन वे शपथ लेने चले गए। यह सब मुख्यमंत्री की जानकारी में था।  बिहार में नई सरकार का मतलब ‘जंगलराज उदय’ है।