starbucks
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. विश्व की सुप्रसिद्ध ‘कॉफी’ चेन स्टोर चलाने वाली कंपनी स्टारबक्स (Star Bucks) अब एक नए विवाद से जुड़ गयी है। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेबर यूनियन बनाने की मांग को लेकर कर्मचारियों के साथ मतभेद की खबर के चलते अब कंपनी एक नए विवाद में घिर गयी है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, स्टारबक्स ने एक महिला कर्मचारी को सिर्फ अपने काम पर पहुंचने में तीन मिनट की देरी के चलते निकाल दिया है। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, स्टारबक्स ने जेसेलिन चुकिलांकी नामक महिला कर्मचारी को सिर्फ इस लिए काम से निकला क्योंकि वह अपनी ड्यूटी पर 3 मिनट की देरी से पहुंची थी। जेसलिन बीते 7 सालों से स्टारबक्स में काम कर रही थी। 

    बता दें कि कंपनी ने यह फैसला ऐसे समय पर आया है, जब कंपनी का अपने कर्मियों के साथ पहले से ही लेबर यूनियन बनाने के मसले पर विवाद चल रहा है। गौरतलब है कि, अमेरिका में स्टारबक्स के 200 से ज्यादा कॉफी स्टोर के कर्मचारियों ने लेबर यूनियन बनाने के पक्ष में मतदान किया था। वहीं दूसरी ओर स्टारबक्स प्रबंधन ऐसे किसी लेबर यूनियन के गठन का पहले से ही विरोध करता आ रहा है। 

    वहीं पीड़ित कर्मचारी जोसेलिन ने मीडिया को बताया कि, कर्मचारियों को लेबर यूनियन के पक्ष में तैयार करने के उसके प्रयासों के बाद से ही उसके सीनियर उसे परेशान करने लगे थे। साथ ही छोटी-छोटी बातों पर उसे परेशान किया जाने लगा था और एक दिन सिर्फ 3  मिनट की दूरी का हवाला देकर उसे उसके काम से निकाल दिया गया।

    जान लें कि, स्टारबक्स की गिनती दुनिया के सबसे बड़े कॉफी स्टोर चेन के रूप में की जाती है। कंपनी का मुख्यालय, वाशिंगटन के सीएटल में स्थित है। साल 2021 के आंकड़ों के अनुसार कंपनी की अब कंपनी कुल वैल्यू 31.39 बिलियन डॉलर थी और इसके साथ कुल 3.83 लाख कर्मचारी का जत्था था।

    वहीं भारत में स्टारबक्स कंपनी, टाटा समूह के साथ मिलकर कारोबार करती है। यहां स्टारबक्स की टाटा समूह के साथ 50-50% की हिस्सेदारी है। इनका पहला स्टोर मुंबई के Horinman Circle में साल 2012  में खुला था। फिलहाल देश में कंपनी के 200 से अधिक स्टोर संचालित हैं।