गौरव भाटिया (Photo Credits-ANI Twitter)
गौरव भाटिया (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: दिल्ली में अवैध तरीके से रह रहे रोहिंग्याओं को फ्लैट देने की घोषणा के मामले में माहौल गरमाया हुआ है।  इस पुरे मामले को लेकर एचएमओ ने स्पष्ट किया है कि एमएचए ने अवैध प्रवासियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है। इस बीच, बीजेपी ने दिल्ली की आम आदमी सरकार और सीएम केजरीवाल पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि,  ‘केजरीवाल का हाथ घुसपैठियों के साथ है। उन्हें दिल्ली के लोगों की चिंता नहीं है। ‘

    केजरीवाल का हाथ घुसपैठियों के साथ

    भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा,  दिल्ली वालों की नहीं रोहिंग्याओं की चिंता है। ‘केजरीवाल का हाथ घुसपैठियों के साथ’ कहना गलत नहीं होगा। गौरव भाटिया ने कहा, 29 जुलाई को दिल्ली सीएस की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया कि अवैध प्रवासियों को इस आवास में स्थानांतरित किया जाए। लेकिन केंद्र की नीति स्पष्ट है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा और देश के संसाधन अपने नागरिकों के लिए हैं न कि अवैध प्रवासियों के लिए। 

    ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए कोई निर्देश नहीं :गृह मंत्रालय

    गौरव भाटिया ने कहा, ‘एचएमओ ने स्पष्ट किया कि एमएचए ने अवैध प्रवासियों को ईडब्ल्यूएस फ्लैट उपलब्ध कराने के लिए कोई निर्देश नहीं दिया है।

     दिल्ली वालों की नहीं रोहिंग्याओं की चिंता 

    दिल्ली के सीएम केजरीवाल को दिल्ली वालों की नहीं रोहिंग्याओं की चिंता है। 29 जुलाई को दिल्ली सीएस की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अवैध प्रवासियों को “उपयुक्त” आवास में स्थानांतरित किया जाए। इस बैठक में मदनपुर खादर से शिफ्टिंग पर चर्चा की गई। वहीं, जल्द से जल्द उन्हें घर देकर शिफ्ट करने पर दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी ने विचार किया। लेकिन उसके तुरंत बाद ही गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को कहा कि, इन घुसपैठिये रोहिंग्या को ईडब्ल्यूएस में शिफ्ट करने को मना किया गया है। 

    हमारे देश के लिए रोहिंग्या खतरा

    गौरव भाटिया ने कहा, ‘केजरीवाल जी, यह आपकी जिम्मेदारी थी कि जहां भी रोहिंग्या रह रहे हैं उस जगह को आपने कानून के तहत डिटेंशन सेंटर क्यों नहीं घोषित किया। केजरीवाल की नीयत में खोट है।’ बीजेपी ने कहा कि रोहिंग्या भारत की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रख राजनीति कर रहे हैं। हमारे देश के लिए रोहिंग्या खतरा हैं। देश का कानून कहता है कि इनको उनके देश वापस भेजा जाए। रोहिंग्याओं को कोई फ्लैट नहीं मिलेगा, इन्हें भारत छोड़कर जाना ही होगा।

    हरदीप सिंह पुरी ने किया था ट्वीट

    बता दें कि, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Hardeep Singh Puri)  ने आज अवैध रूप से भारत में रह रहे रोहिंग्याओं को दिल्ली के बक्करवाला इलाके में EWS फ्लैटों में स्थानांतरित करने की बात कही थी। वहीं यह भी खबर थी कि इन लोगों को उन फ्लैट्स में फैन, तीन समय खाना, लैंडलाइन फोन, टीवी, आदि चीजें भी उपलब्ध करवाएगा। साथ ही दिल्ली की केजेरिवाल सरकार को कहा गया है कि, वो बुनियादी जरूरतों से इन फ्लैट को पूरा करें और इसे फॉरेशन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस को हैंडओवर किया जाए, ताकि वो रोहिग्याओं को यहाँ जल्द से जल्द शिफ्ट करवा सकें। हालाँकि हरदीप सिंह पुरी के इस कथन से अब गृहमंत्रालय ने अपने हाथ खींच लिए हैं।