Ashok Gehlot, Rahul Gandhi and Sachin Pilot
PTI Photo

    Loading

    नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार, राजस्थान कांग्रेस (Rajasthan Congress)  में अंदरूनी कलह फिलहाल अपने चरम पर है। दरअसल सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस विधायक सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने अब कांग्रेस आलाकमान से साफ़ कहा है कि अगर राजस्थान के CM अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने का फैसला करते हैं तो उन्हें मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए और विधायकों को साथ लाना भी उनकी ही जिम्मेदारी है।

    आलाकमान के फैसले का इंतजार

    इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, कांग्रेस विधायक सचिन पायलट समर्थन करने वाले विधायकों के अलावा अन्य विधायकों के लगातार संपर्क में हैं. उन्होंने आगे अपने समर्थकों से आलाकमान के फैसले का इंतजार करने को कहा है। 

    पायलट के CM बनने की संभावनाएं अभी भी जिंदा

    गौरतलब है कि सचिन पायलट के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं अभी भी जिंदा हैं, क्योंकि प्रभारी अजय माकन के बयानों से अब यह साफ है कि हाईकमान बीते रविवार को हुए पूरे घटनाक्रम से ख़ासा नाराज है। ऐसे में इसका अप्रत्यक्ष रूप से फायदा पायलट को ही मिलना है। वहीं बीते रविवार को हुए पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के कई नेताओं का मानना है कि इस पुरे वाकये से अशोक गहलोत को बड़ा राजनीतिक नुकसान हुआ है।

    अशोक गहलोत की छवि पर असर 

    हालांकि अब तक तो अशोक गहलोत की छवि गांधी परिवार के प्रति वफादार और कांग्रेस के सच्चे सिपाही की छवि थी। इस घटना के बाद सूत्रों के अनुसार ऐसा भी संभव है कि गहलोत अब पार्टी भी अध्यक्ष न बनें, साथ ही उनसे शायद अब मुख्यमंत्री की कुर्सी भी छिन सकती है, ऐसा राजनीतिक गलियारों में सुना जा रहा है।