MULAYAM
FILE- PHOTO

    Loading

    नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, यहां के पूर्व CM और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की तबीयत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। बीते सोमवार दोपहर को मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) ने पहला हेल्थ बुलेटिन जारी किया था। इसमें सिर्फ इतना बताया गया था कि वह CCU यानी क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट हैं। वहीं फिलहाल स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम उनका जरुरी इलाज कर रही है।

    इसके अलावा फिलहाल उनकी बीमारी, ब्लड प्रेशर या ऑक्सीजन लेवल से जुड़ी हुई कोई भी जानकारी सार्वजानिक नहीं की गई है। इधर मुलायम सिंह के स्वास्थ्य का हाल जानने मेदांता आए कार्यकर्ताओं से धर्मेंद्र यादव ने कहा कि, नेताजी के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है, दुआओं की जरूरत है। वहीं मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम ने कहा कि नेताजी के स्वास्थ्य लाभ के लिए गांव में भी लोग प्रार्थना कर रहे हैं। जल्द ही उनकी तबीयत ठीक होगी और वह सैफई में अपने घर आएंगे।

    गौरतलब है कि, बीते रविवार शाम को मुलायम सिंह की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें CCU में वेंटिलेटर पर रखा गया। अखिलेश यादव और राम गोपाल यादव के अलावा परिवार के सभी लोग भी मेदांता हॉस्पिटल पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों से जरुरी बातचीत की। बिट्रे सोमवार को भी शिवपाल यादव अस्पताल पहुंचे थे।