ANI Digital
ANI Digital

    Loading

    दुबई: दशहरा के मौके पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया गया है  यूएई के टॉलरेंस मंत्री ने दुबई में हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया और यूएई में रह रहे भारतियों को समर्पित कर दिया  इससे पहले भारत के राजदूत संजय सुधीर ने जानकारी देते हुए बताया था कि यूएई 35 लाख भारतीय नागरिकों का घर है। दुबई में विभिन्न धर्मों के 20 लाख भारतीय रहते हैं। यहां की सरकार ने मंदिरों के लिए जमीन उपलब्ध कराने का योगदान दिया है।

    जानकारी के अनुसार दुबई (Dubai) में एक बहु-धार्मिक परिसर में यह हिंदू मंदिर (Hindu Temple)का उद्घाटन किया गया है। मंदिर में करीब 16 हिंदू देवता और गुरु ग्रंथ साहिब भी बनाया गया है। यूएई में बड़ी संख्या में सिक्ख भी रहते हैं। अब हिंदुओ की आस्था को देखते हुए दशहरा के मौके पर इसका मंदिर को समर्पित किया गया है। मंदिर 7853 गज के एरिया में बनकर तैयार हुआ है। इसे बनाने में करोड़ों रुपए का खर्च आया है।  

    भारत के राजदूत संजय सुधीर ने मंगलवार को ट्विट कर जानकारी साझा किया था। यूएई के मिन ऑफ टॉलरेंस शेख नाहयान मबारक अल नाहयान दशहरे के मौके पर मंदिर का उद्घाटन किया। दुबई में अब एक और मंदिर हो गया है। यूएई में रहने वाले करीब 20 लाख भारतियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।