Maharashtra Bridge Collapse

    Loading

    चंद्रपुर: समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र के चंद्रपुर में फुटओवर ब्रिज का एक हिस्सा ढहने की खबर सामने आई है। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। यह हादसा बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर हुआ। इस घटना में करीब 10-15 लोग जख्मी हुए हैं। यह हादसा रविवार शाम करीब 5 बजे ये हादसा हुआ।

    मिली जानकारी के अनुसार, चंद्रपुर में जिले के बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा निचे गिर गया। इस फुटओवर ब्रिज की ऊंचाई करीब साथ फुट बताई जा रही है। हादसे के वक्त मौके पर कई लोग मौजूद थे। जो की 60 फीट की ऊंचाई से रेलवे पटरियों पर जा गिरे। इस हादसे में 10 से 15 घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

    बताया यह भी जा रहा है कि, इनमें से आठ लोग गंभीर है। हादसे में घायल यात्रियों को अस्पताल ले जाया गया है।जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं। ख़बरों के मुताबिक, हादसे के समय कई यात्री ट्रैक पार कर रहे थे। ये फुटओवर ब्रिज प्लेटफॉर्म एक और दो को जोड़ता है।

    सीपीआरओ ने जारी किया बयान

    मध्य रेलवे सीपीआरओ सीआर शिवाजी सुतार ने कहा, नागपुर मंडल के बल्हारशाह में आज शाम करीब 5.10 बजे फुट ओवर ब्रिज का प्री-कास्ट स्लैब का हिस्सा गिर गया। घटना में 4 लोग घायल हो गए और सभी को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल भेज दिया गया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं। 

    घायलों को एक लाख रुपये अनुग्रह राशि देने की घोषणा

    उन्होंने आगे कहा कि, रेलवे ने गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। घायल व्यक्तियों को शीघ्र स्वस्थ होने के लिए अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित करके सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है।