harpreet-singh
Pic: ANI

    Loading

    नई दिल्ली. लुधियाना बम ब्लास्ट (Ludhiana Bomb Blast) में NIA को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल इसके मास्टरमाइंड हरप्रीत सिंह (Harp[reet Singh) अब गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज यानी शुक्रवार को मलेशिया के कुआलालंपुर से आने पर उसे गिरफ्तार किया है। 

    यह मामला बीते 23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कमीशनरेट में दर्ज हुआ था और 13 जनवरी 2022 को NIA द्वारा फिर से रजिस्टर किया गया था। कुआलालंपुर से आकर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरने पर उसे आज गिरफ्तार किया गया।

    जानकारी दें कि, दरअसल हरप्रीत, लखबीर सिंह रोड का सहयोगी है जो पाकिस्तान स्थित इंटरनेशल सिख यूथ फेडरेशन(ISYF) का प्रमुख है। उक्त हरप्रीत अपने सहयोगी के साथ बीते दिसंबर 2021 लुधियाना कोर्ट में हुए बिल्डिंग ब्लास्ट के साजिशकर्ताओं में से एक था। इस विस्फोट में एक की मौत और कई लोग घायल हुए थे।

    घटना बाबत NIA ने जानकारी देते हुए बताया कि, लखबीर सिंह के निर्देश पर काम करते हुए हरप्रीत ने विशेष रूप से निर्मित IED की डिलीवरी का पूरा समन्वय किया, जिसे पाकिस्तान से उसके भारत स्थित इनके सहयोगियों को भेजा गया था। बाद में इसी IED का उपयोग लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स विस्फोट में हुआ था।

    बता दें कि इससे पहले NIA ने भी केस दर्ज कर हरप्रीत सिंह उर्फ ​​हैप्पी मलेशिया पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। साथ ही उसके खिलाफ विशेष NIA अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किया हुआ था और LOC खोला गया था। मामले में आज भी आगे की जांच जारी है। वहीं अब कुआलालंपुर से आकर दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर उतरने पर उसे NIA द्वारा गिरफ्तार किया गया है।