GUJARAT
Pic: Social Media

    Loading

    नई दिल्ली. जहां एक तरफ गुजरात (Gujarat) में विधानसभा चुनाव (Vidhansabha Election) में इस बार BJP ने बंपर जीत हासिल की है। वहीं इस जीत के बाद CM भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) ने पद से आज इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है।

    मिली जानकारी के अनुसार आगामी 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल फिर से राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जीत के बाद अब BJP एक बार फिर उन्हें ही मुख्यमंत्री पद की अहम जिम्मेदारी सौंप रही है।जानकारी दें कि, BJP ने विधानसभा चुनाव 2022 में कुल 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं इस राज्य के इतिहास में कभी किसी पार्टी को इतना शानदार बहुमत नहीं मिल पाया था। 

    इससे पहले, वर्ष 1985 के विधानसभा चुनाव में माधवसिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 149 सीटों पर शानदार जीत हासिल की थी। लेकिन अब इसके उलट विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को सिर्फ 17 सीटों पर जीत मिली, जो उसका अब तक का सबसे कम आंकड़ा है।

    वर्ष 1995 से लगातार सत्ता में मौजूद BJP ने वर्ष 2002 में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था, जब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (अब देश के PM) के नेतृत्व में 127 सीटों पर जीत हासिल की थी।