ramdev

    Loading

    बाड़मेर. अपनी बयानबाजी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं। उन्होंने ने राजस्थान के बाड़मेर में एक कार्यकम्र के दौरान इस्लाम और मुसलमान को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुसलमान सुबह की नमाज पढ़ते हैं। उसके बाद उनसे पूछो कि तुम्हारा धर्म क्या कहता है? बस पांच बार नमाज पढ़ो, उसके बाद मन में जो आए वो करो। हिंदुओं की लड़कियों को उठाओ और जो भी पाप करना है, वो करो।

    आतंकवादी और अपराधी बनते हैं

    मुस्लिम समाज के बहुत से लोग ऐसा करते हैं, लेकिन नमाज जरूर पढ़ते हैं। आतंकवादी और अपराधी बनकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन नमाज जरूर पढ़ते हैं। वो इस्लाम का मतलब ही नमाज समझते हैं। यही सिखाया जाता है, लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा नहीं है।

    गौरतलब है कि बाबा रामदेव गुरुवार को बाड़मेर शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर पनोणियो का तला (तारातरा) में ब्रह्मलीन तपस्वी संत धर्मपुरी महाराज के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा और उनके शिष्य जगरामपुरी महाराज के भंडारे के कार्यक्रम बोल रहे थे। इस दौरान उनके साथ जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर अवधेशानंद महाराज भी मौजूद थे।

    ईसाई धर्म पर भी बोले रामदेव

    बाबा रामदेव इस्लाम के अलावा ईसाई धर्म पर भी बोले। उन्होंने कहा कि चर्च में जाओ और दिन में भी मोमबत्ती जलाकर ईसा मसीह के सामने खड़े हो जाओ। सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। ईसाई समाज यही सिखाता है, लेकिन हिंदू धर्म में ऐसा नहीं है।

    ऐसी जन्नत तो जहन्नुम से भी बेकार

    बाबा रामदेव ने कहा कि उनकी जन्नत (स्वर्ग) का मतलब है कि टखने के ऊपर पायजामा पहनों, मूंछ कटवा लो और टोपी पहन लो। ऐसा कुरान कहता है या इस्लाम कहता है? यह मैं नहीं कह रहा। फिर भी यह लोग ऐसा कर रहे हैं। फिर कहते हैं हमारी जन्नत में जगह पक्की हो गई। जन्नत में हूरें मिलेंगी। ऐसी जन्नत तो जहन्नुम से भी बेकार है। बस पागलपन है। सारी जमात को इस्लाम में तब्दील करना है, इसी चक्कर में पड़े हुए हैं।

    दुनिया को इस्लाम, ईसाई में तब्दील करेंगे

    रामदेव ने आगे कहा कि, “मैं किसी की आलोचना नहीं कर रहा, लेकिन लोग उसी चक्कर में पड़े हैं। कोई कहता है कि पूरी दुनिया को इस्लाम में तब्दील करेंगे। कोई कहता है कि पूरी दुनिया को ईसाई में तब्दील करेंगे, लेकिन तब्दील करके करोगे क्या? यह तो बताओ। इनका कोई एजेंडा नहीं है।” उन्होंने कहा, “सनातन धर्म का एजेंडा है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठो। उठकर भगवान का नाम लो, उसके बाद योग करो। अपने आराध्य की पूजा करके अच्छा कार्य और अच्छा कर्म करो। यह हिंदू धर्म व सनातन हमें सिखाता है। अच्छे से जीवन कैसे जीना है? सात्विक जीवन कैसे जीना है? हमारे व्यवहार, हमारे कार्य में सात्विकता होनी चाहिए। हिंसा, झूठ, लड़ाई-झगड़ा नहीं करना, यह सब सनातन धर्म सिखाता है।”

    सबका DNA एक

    रामदेव ने कहा, “भगवान ने एक मनुष्य जाति बनाई है। हम सब एक ईश्वर की संतान हैं। हम सब एक ही पूर्वजों, एक ही धरती माता की संतान हैं। हमारा सब का डीएनए एक जैसा है। सबने टेस्ट करके देख लिया है। ब्राह्मण, क्षत्रिय, जाट, राजपूत यह इंसानों के द्वारा बनाए हुए वर्ग हैं। अब एक ही संकल्प लेकर जाओ, एक ही ईश्वर की संतान हैं। सभी समान, सभी महान, कोई ऊंच-नीच का भेदभाव आपस में नहीं करना है। हम सबको मिल-जुलकर रहना है।”