Photo- ANI
Photo- ANI

Loading

मास्को: एक दूसरे के दुश्मन कहे जाने वाले चीन (China) और रूस (Russia) में क्या खिचड़ी पक रही है इस बात का कोई अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि चीन जरूर कोई चाल चल रहा है। क्योंकि  चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Chinese President Xi Jinping) रूस के दौरे पर हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा की शुरुआत में मास्को पहुंचे। वह व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से मुलाकात करेंगे।  

अमेरिका से खराब हो रहे संबंधों के बीच चीन और रूस का मिलना खाफी अहम माना जा रहा है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन   मिलकर क्या प्लानिंग करेंगे कुछ नहीं जा सकता।  बता दें कि इस दौरे पर अमेरिका पैनी नजर रखे हुए हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिका सहित पश्चिम देश रूस पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हुए हैं। यहीं नहीं अमेरिका लगतार यूक्रेन की मदद कर रहा है। ऐसे में रूस अमेरिका से काफी खफ़ा है। दोनों देशों में काफी तनातनी है। अमेरिका रूस को अलग थलग करना चाहता है। इसलिए वह यूक्रेन की मदद के लिए अन्य देशों के साथ मिला हुआ है।  

बता दें कि पिछले दिनों अमेरिका के आसमान में चीनी गुब्बारा देखे जाने और उसको नष्ट करने के बाद चीन और अमेरिका में काफी तकरार हुआ। वैसे भी दोनों देशों के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। पिछले दिनों अमेरिका ने चीन को स्पाई बलून को लेकर कई बहार धमकी भी दे चुका है। चीन ने भी कड़ी प्रतिक्रया दिया था। ऐसे में अमेरिका, चीन और रूस से दुश्मनी करके बैठा है। इसी बीच चीन और रूस का मिलना अमेरिका के लिए नई मुसिबल ला सकता है।