JALGAON
Pic: ANI

Loading

नईदिल्ली/जलगांव. जहां एक तरफ महाराष्ट्र (Maharashtra) के छत्रपति संभाजीनगर (Sambhajinagar) में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद से अब तक वहां तनाव की स्थिति बनी हुई हैं। वहीं अब  बीते शनिवार को राज्य के जलगांव जिले में मूर्ति तोड़े जाने को लेकर दो गुट अब आमने-सामने आ गए। 

वहीं इस विवाद के दौरान दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे माहौल को शांत किया। वहीं पुलिस ने हिंसक झड़प में शामिल 12 लोगों को अब तक अरेस्ट किया है। इलाके में फिलहाल भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

मामले पर जलगांव जिले के SP एम राजकुमार ने न्यूज एजेंसीANI से हुई अपनी बातचीत में बताया कि, फिलहाल यहां स्थिति सामान्य है। दरअसल यहां मूर्ति तोड़े जाने के बाद दो गुट भिड़ गए थे। मौके पर पुलिस ने दोनों गुटों को अब तक शांत करा लिया। हालांकि तनाव को देखते हुए फिलहाल इलाके भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। वहीं 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।