Delhi crime news

Loading

नई दिल्ली: अल्पवयीन लड़की की हत्या से दिल्ली में फिर एक बार कानून और सुरक्षा व्यवस्था ओर सवाल उठ रहे है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए हम हर संभव सबूत जुटाएंगे।

दीपेंद्र पाठक ने कहा कि अभी तक की जानकारी के अनुसार, वे एक-दूसरे को जानते थे और कुछ झगड़ा हुआ या वे अलग हो गए। आरोपी (साहिल) के मन में रंजिश थी और उसने इस तरह का जघन्य मर्डर किया। यह जुनून का अपराध है। आगे की जांच की जा रही है। 

इससे पहले डीसीपी आउटर नॉर्थ रवि कुमार सिंह ने कहा कि हमने आरोपी साहिल को यूपी के बुलंदशहर से हिरासत में लिया है। हम मामले की और जांच कर रहे हैं। पीड़िता एक समारोह में शामिल होने जा रही थी, उसी दौरान यह घटना हुई। आरोपी शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के रहने वाला हैं। 

यह है मामला

उल्लेखनीय है कि, दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। मृतक अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। बाद में  आरोपी ने उस पर कई बार वार किया और उसे पत्थर से मारा। एस शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है, आगे की कार्रवाई जारी है।