Delhi Murder Case

Loading

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहबाद डेयरी (Shahbad Dairy) में हुए हत्याकांड की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला कि नाबालिग लड़की पर 16 बार चाकू से वार किया गया है। रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि किसी भारी वस्तु से हमला करने के बाद उसका सिर फट गया। दिल्ली पुलिस विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि इस मामले के आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। 

पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली कि किसी बच्ची की हत्या की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का संज्ञान लिया और मौके के पास मौजूद सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है। उसे यहां लाया जा रहा है। आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए हम हर संभव सबूत जुटाएंगे।

दीपेंद्र पाठक ने कहा कि अभी तक की जानकारी के अनुसार, वे एक-दूसरे को जानते थे और कुछ झगड़ा हुआ या वे अलग हो गए। आरोपी (साहिल) के मन में रंजिश थी और उसने इस तरह का जघन्य मर्डर किया। यह जुनून का अपराध है। आगे की जांच की जा रही है। 

उल्लेखनीय है कि, दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। साहिल और मृतक के बीच संबंध थे लेकिन कल उनका झगड़ा हो गया। मृतक अपने दोस्त के बेटे के जन्मदिन में शामिल होने की योजना बना रही थी जब आरोपी ने उसे रोका जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। बाद में  आरोपी ने उस पर कई बार वार किया और उसे पत्थर से मारा। एस शाहबाद डेयरी में आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है, आगे की कार्रवाई जारी है।