ind-vs-aus-indian-man-proposed-australian-girlfriend-and-then-share-love-story

इस लड़के का नाम दीपेन मनडालिया (Dipen Mandaliya) है।

Loading

मुंबई. इंडिया और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच के दौरान दोनों टीम में  काटे की टक्कर तो अक्सर देखने को मिलती है। लेकिन, इस बार इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय श्रृंखला में कुछ अजीब देखने को मिला। दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा एक दिवसीय मैच शुरू था। यह मैच इंडिया भले ही हार गया। लेकिन, एक वजह से यह मैच इंडियन फैंस के लिए हमेशा यादगार रहेगा। 

इस मैच के दौरान ऑडियंस में बैठे एक इंडियन ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया था। इस लड़के का नाम दीपेन मनडालिया (Dipen Mandaliya) है। दीपेन मनडालिया (Dipen Mandaliya) मेलबर्न का रहने वाला है। मेलबर्न मैच के दौरान दीपेन ने अपनी गर्लफ्रेंड रोज विंबुश (Rose Wimbush) को प्रपोज किया और उन्होंने हां कहा। तब से यह दोनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। हर कोई इनकी लव स्टोरी जानना चाहते है। तो आइये आज हम आपको बताते ही दीपेन और रोज की प्यारी सी लवस्टोरी।

 

दीपेन (Dipen Mandaliya) ने अपने इंस्टाग्राम पर रोज के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। दीपेन ने इन तस्वीरों के कैप्शन में अपनी पूरी लव स्टोरी बताई हैं। दीपेन ने लिखा, ‘तुमने मेरी जिंदगी में रंग भर दिए। दो साल पहले, मैं मेलबर्न शिफ्ट हुआ था और मैंने एक छोटे सा अपार्टमेंट में घर लिया। यही से मेरे ज़िंदगी बदल गई।’

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipen Mandaliya (@dipen.mandaliya)

दीपेन (Dipen Mandaliya) ने आगे लिखा, ‘मुझसे पहले इस घर में एक महिला रहती थीं। उसका नाम रोज विंबुश था।, दीपेन ने आगे कहा, मुझे रोज के कुछ लेटर्स मिले।मैंने उनको ढूंढना शुरू कर दिया। इसके बाद मैंने रोज को फेसबुक पर ढूंढ़ना शुरू किया और इस तरह हमारी मुलाकात हुई। हम सबसे पहले कॉफी पर मिले, धीरे-धीरे हम में दोस्ती होने लगी। इसके बाद हम लोग डिनर पर मिलने लगे।’

बता दें कि रोज़ पश्चिमी सिडनी से आती हैं। वह मेलबर्न में एक स्वास्थ्य और भलाई संवर्धन कार्यकर्ता के रूप में काम करती हैं। दीपेन और रोज दोनों क्रिकेट के बड़े फैन हैं। दोनों अक्सर क्रिकेट के बारे में बात करते रहते हैं। वहीं, दीपेन इंडिया के फैन है तो, रोज ऑस्ट्रेलियाई टीम को पसंद करती हैं। 

दीपेन (Dipen Mandaliya) ने आगे लिखा, ‘जब हम पहली बार मिले, तब हमे क्रिकेट के बारे में बातें करना शुरू किया। तो मुझे लगा यही सही मौका होगा प्रपोज करने के लिए।’इसके बाद दीपेन ने रोज को लाइव मैच के दौरान प्रपोज कर दिया। इसके बाद इन दोनो का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। 

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा मुकाबला चल रहा था। टीम इंडिया लक्ष्य हासिल करने की जी जान कोशिश कर रही थी। एक तरफ मैदान में इंडिया एयर ऑस्ट्रेलिया में काटे की टक्कर देखने को मिल रही थी। वहीं, दूसरी तरफ ऑडियंस में एक इंडियन लड़के ने ऑस्ट्रेलियाई लड़की को घुटनों पर बैठकर प्रपोज कर दिया। लड़की ने हां बोल दिया। लड़के ने लड़की को हग किया और खुशी का इज़हार किया।