NAGAR-AURGAB;AD ACC

    Loading

    अहमदनगर. अहमदनगर (Ahmednagar) जिले में रविवार देर रात एक बस (Bus) और कार (Car) की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नेवासा पुलिस थाने (Nevasa Police Station) के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना यहां से 60 किलोमीटर दूर देवगाड़ फाटा में रविवार देर रात दो बजे हुई। औरंगाबाद (Aurangabad) जा रही कार की सामने से आ रही एक निजी बस से टक्कर हो गई। बस अहमदनगर की ओर जा रही थी। 

    अहमदनगर पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कार सड़क के डिवाइडर पर उछली और विपरीत दिशा से आ रही बस से टकरा गई। 

    उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। ये सभी जालना जिले के रहनेवाले थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नेवासा ग्रामीण अस्पताल में भेज दिया गया है।