Manpa commissioner experience will work in the development of the city

    Loading

    अहमदनगर. अहमदनगर शहर (Ahmednagar City) की अपनी ऐतिहासिक परंपरा रही है। इसी कारण अनेक पर्यटक अहमदनगर में आते रहते हैं। महानगरपालिका (Municipal corporation) के माध्यम से नागरिकों को अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अनेक गृहनिर्माण सोसाइटी के निर्माण से शहर विकसित हो रहा है। 

    महानगरपालिका में नवनियुक्त कमिश्नर शंकर गोरे (Commissioner Shankar Gore) एक अनुभवी प्रशासकीय अधिकारी हैं। अपने अनुभव के आधार पर गोरे नगर शहर के विकास में निश्चित ही तेजी लाएंगे। ऐसा विचार श्री संत सावता माली युवक संघ के मार्गदर्शक डॉ. सुदर्शन गोरे ने किया।

    अहमदनगर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास किया जाएगा

    श्री संत सावता माली युवक संघ की ओर से महानगरपालिका के नवनियुक्त कमिश्नर शंकर गोरे का सत्कार किया गया। इस अवसर पर डॉ. गोरे समेत जिलाध्यक्ष अशोक तुपे, हितेश धाडगे, आदेश सत्रे, पोपट बनकर आदि उपस्थित थे। सत्कार के अवसर पर कमिश्नर शंकर गोरे ने कहा कि अहमदनगर शहर के बारे में अनेक बातें सुनीं थीं। अब शहर में प्रत्यक्ष रूप से काम करते समय जिस प्रकार के अनुभव होंगे, उसके अनुसार काम करूंगा। नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं की आपूर्ति कराने के साथ ही शहर के विकास की दृष्टि से विभिन्न योजनाओं पर अमल करते हुए अहमदनगर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रयास किया जाएगा। अपने कार्यकाल में नगर की विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद से विभिन्न योजनाओं पर अमल करने  का आश्वासन कमिश्नर गोरे ने दिया।